फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman fell in well while filling water, lost her life

पानी भरते समय कुएं में गिरी महिला, चली गई जान

Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman fell in well while filling water, lost her life
Woman fell in well while filling water, lost her life
रानीगंज के सहिजवार गांव में मायके में आई विवाहिता पानी भरते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से सबमर्सिबल पंप लगाकर कुएं से पानी निकलवाया। तब जाकर करीब सात घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना के रामापुर निवासी फूलजहां (25) की शादी दो साल पहले गुलाम अली के साथ हुई थी। वह पति के साथ मुंबई में रहती थी। पखवारे भर पहले वह ससुराल आई। सप्ताह भर पहले मायके रानीगंज के सहिजवार गांव आई थी। बुधवार को उसकी सास सुबराता विदाई कराने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार को ही उसे ससुराल जाना था, लेकिन शायद यह ईश्वर को मंजूर नहीं था। सुबह पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी।
विज्ञापन

पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हुआ। इस पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने सबमर्सिबल पंप लगाकर कुएं से पानी निकाला। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि फूलजहां गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed