{"_id":"5c57426cbdec2254606a6724","slug":"winner-of-khan-sporting-club-s-team-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में खान स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में खान स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता
Mon, 04 Feb 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
cricket
भंगवा क्रिकेट क्लब के संयोजन में नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मैच में खान स्पोर्टिंग क्लब विजेता बनी। 17 रनों से सिंह स्पोर्टिंग क्लब को हार का सामना करना पड़ा। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिया।
गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे क्रासिंग के पास नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइन मुकाबला 15 ओवरों का खेला गया। पहले टास जीतकर खान स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान मोहम्मद वसीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 15 ओवर खेलते हुए 6 विकेट गंवाकर खान स्पोर्टिंग क्लब महुआर की टीम ने 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करने के लिए सिंह स्पोर्टिंग क्लब पूरे नरसिंहभान के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन सात ओवर मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाज आउट हो चुके थे।
आखिरी ओवर में सिंह स्पोर्टिंग को 23 बन बनाना था लेकिन रोहित के छक्के ने भी जीत नहीं दिलाई। 17 रनों से खान स्पोर्टिंग क्लब ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि कोतवाली नगर के एसएसआई संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शकील अहमद, प्रधानपति महुआर हसीब अहमद, नियाज अहमद, शाहिद, मुनीफ, हाफिज इरफान अहमद, ताजुब अली, शहबाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।