फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat will be purchased at 84 purchasing centers.

Pratapgarh News: 84 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased at 84 purchasing centers.
किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि की गई है। 84 क्रय केंद्रों पर 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदारी की जाएगी। इस बार चार केंद्रों पर नेफेड भी गेहूं की खरीदारी करेगा। इससे केंद्रों पर लगने वाली किसानों की भीड़ कम होगी।
विज्ञापन

एक मार्च से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। गेहूं बिक्री के लिए 120 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। साल 2024 में 43 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 3866 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। साल 2024 में कम खरीद होने के कारण वर्ष 2025 में लक्ष्य घटाकर 21500 मीट्रिक टन कर दिया गया था। हालांकि साल 2026 का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों के संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी गांव-गांव भ्रमण कर किसानों का पंजीकरण करा रहे हैं। अब तक 120 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। वहीं , नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) ने भी चार क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
इस बार चार केंद्रों पर नेफेड भी गेहूं की खरीद करेगा। क्रय केंद्रों पर तैयारियां शुरू करने के साथ किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है।
अखिलेश राजपूत, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed