फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Weather changed suddenly, mercury reached 23

अचानक बदला मौसम, 23 पर पहुंच गया पारा

Thu, 02 Jan 2020 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Weather changed suddenly, mercury reached 23
दोपहर बाद आये बादलों से घिरा सूरज। - फोटो : PRATAPGARH
बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं ने गुरुवार अचानक से सर्दी कम कर दी। धूप खिलने से ठंड व गलन से लोगों को राहत मिल गई। सूर्यदेव की किरणें तेज रहीं। ठंड के कहर से कांप रहे लोग गुरुवार को अचानक तापमान बदलने से दंग रह गए। पारा तेजी से चढ़ा इससे सर्दी एकदम से कम हो गई।
विज्ञापन

बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पखवारे भर से कोहरे व शीत लहर का कहर चल रहा था। पहाड़ी हवाओं के चलते लोग ठंड की मार झेलने को मजबूर थे। बर्फीली हवाओं से पारा लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन

ठंड के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। सुबह-शाम लोग अलाव के सहारे दिन बीताने को मजबूर थे। गलन व शीत लहर के प्रकोप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पहाड़ी हवाएं वातावरण में पकड़ बनाए हुई थीं। मगर गुरुवार को भोर में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं ने बर्फीली हवाओं को मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा हवाओं के असर से ठंड का असर कम हो गया। मौसम साफ होने से सुबह सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिनभर धूप खिली रही। बाबागंज, पल्टनबाजार, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर सहित शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर भीड़ रही। बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की हवाओं ने मौसम का मिजाज बदला है। इससे अधिकतम तापमान बढ़कर 23.5 व न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
48 घंटे में 13 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
खाड़ी की हवाओं ने 48 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान मेें 13 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। तापमान तेजी से बढ़ने से ठंड से दिनभर लोगों को राहत मिली।

लौटेगी ठंड, बारिश के आसार
गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ठंड का असर एकदम से कम रहा। पुरवा हवाओं का असर दिनभर बना रहा, मगर शाम होते ही वातावरण में पछुआ हवाओं की दखल शुरू हो गई। इस इससे आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से आसमान में बादलों की उमड़- घ़ुमड़ शुरू हो गई है। बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed