फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   water vending macine in station

रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन से लीजिए मिनरल वाटर

Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
water vending macine in station
न्यूज
ट्रेन के मुसाफिरों और प्रतापगढ़ स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अब गला तर करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे उनकी प्यास वाटर वेंडिंग मशीन से बुझाएगा। स्टेशन पर ये मशीन लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। लकड़ी का बेस तैयार कर दिया गया है। बस मशीन लगाना बाकी है। उसके बाद यात्रियों को आरओ वाटर की सुविधा स्टेशन पर ही मिलने लगेगी। एक लीटर पानी के लिए यात्रियों को आठ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ स्टेशन पर पानी की किल्लत हमेशा बनी रहती है। पानी आपूर्ति की टोटियां सही सलामत नहीं रहती हैं। जिससे यात्रियों का लाइन में धक्के खाने पड़ते हैं। हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी के दिनों में हालत और खराब हो जाते हैं। ट्रेनों के रुकने पर यात्री पानी के लिए बोतल लेकर इधर-उधर भागते नजर आते हैं। स्टालों पर पानी की बोतल खरीदने पर ही उन्हें पानी नसीब होता है। रेलवे ने यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर ही आरओ का शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए वाटर एटीएम लगाने का निर्णय लिया है। सीएमआई आरएस चौरसिया ने बताया कि मशीन लगाने के लिए लकड़ी का ढांचा तैयार करके प्लेटफार्म एक पर लगा दिया गया है। शीघ्र ही मशीन भी लगा दी जायेगी। आठ रुपये में एक लीटर
विज्ञापन

पानी मिलेगा।

मशीन में एक रुपये का सिक्का डालकर ले सकते हैं पानी
वैसे तो मशीन में एक रुपये का सिक्का डालने पर भी पानी मिलेगा, मगर उसकी मात्रा कम रहेगी। अगर एक लीटर की पूरी बोतल भरनी है तो आपको आठ रुपये खर्च करने होंगे। जबंकि नगर पालिका द्वारा शहरों में लगाए गए वाटर एटीएम से एक रुपये में एक लीटर पानी देता है। इस हिसाब से रेलवे का पानी यात्रियों के लिये महंगा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed