फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   water problem in pratapgarh city

पानी की समस्या से शहरी हो सकते हैं हलाकान

Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
water problem in pratapgarh city
water problem
नगर पालिका द्वारा मोहल्लों में लगाई गईं पानी की टंकियां इन दिनों बंद पड़ी हैं। इससे उस पर आश्रित रहने वाले लोगों के सामने पेयजल का संकट मंडराने लगा है। लोग परेशान होकर विभाग का चक्कर काट रहे हैं। मगर जिम्मेदार अधिकारी उसे बनवाने के लिए कोई कवायद नहीं कर रहे। इससे आने वाले दिनों में पानी के लिए शहरियों को हलाकान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। इसके चलते हर दिन पानी की खपत भी बढ़ती जा रही है। शहर वासियों को पानी की दिक्कत से जूझना न पड़े। इसके लिए लाखों रुपये की लागत से शहरी मोहल्लों में कुएं में बोर कराकर सबमरसिबल पंप लगाया गया था। कुएं के बगल ही पानी की टंकी भी स्टैंड पर रख दी गई थी। जिसमें भरे पानी का उपयोग लोग करते थे। बीते कई वर्षों से कुछ पानी की टंकियाें को छोड़कर सब बंद पड़े हैं। किसी की मोटर जल गई है तो किसी की पाइप ही खराब हो गई है। कारण यह है कि अप्रैल में जून माह जैसी गर्मी पड़ रही है तो जून में क्या हाल होगा। उस समय तो पानी की और मांग बढ़ेगी। जिससे पानी की टंकियों पर आश्रित शहरियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed