फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Watchman shot dead in Kunda, unknown assailants carried out the incident

प्रतापगढ : मुंह में पिस्टल डालकर वृद्ध की गोली मारकर नृशंस हत्या, शव को रजाई से ढका, सुबह हुई घटना की जानकारी

Thu, 01 Dec 2022 08:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 08:48 PM IST
सार

कुंडा के मझिगवं में बृहस्पतिवार की भोर में प्राइवेट चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली मारने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
Watchman shot dead in Kunda, unknown assailants carried out the incident
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रायजी का पुरवा में हॉटमिक्स प्लांट पर सो रहे चौकीदार हरीशचंद्र मिश्र (65) की बुधवार की रात मुंह में पिस्टल डालकर गोली मारकर नृसंश हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारों ने रजाई से शव ढंक दिया था। सुबह जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन



कुंडा कोतवाली के मझिलगांव के रायजी का पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्र जलनिगम में ऑपरेटर थे। सेवानिवृत्त होने के बाद गांव के बगल स्थित हॉटमिक्स प्लांट पर चौकीदारी का काम कर रहे थे। प्लांट के बगल ही उनके भतीजे ने चाय-पान की दुकान खोल रखी है। उसी दुकान के पीछे वह छप्पर डालकर रात में सोते थे। बुधवार की रात में भी वह छप्पर के नीचे सो रहे थे। 
विज्ञापन



आधी रात के बाद पहुंचे बदमाशों ने उनके मुंह में पिस्टल डालकर गोली मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शव को रजाई डालकर ढंक दिया। सुबह करीब आठ बजे उनकी बहन पूजा करते समय भाई को न देख खोजबीन करने लगी। बुलाने के बाद कोई हलचल न देख परिजनों को बुलाया। रजाई हटाते ही हरिशचंद्र का रक्तरंजित शव देख सभी चीख पड़े। बिस्तर पर खून फैला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान वहां कारतूस का एक खोखा भी मिला। हत्या की सूचना पर सीओ कुंडा, एडिशनल पश्चिमी रोहित मिश्रा फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के पुत्र मंगला प्रसाद मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

आर्थिक कमजोरी से तीन बेटे व दो बेटियों का कर सके थे विवाह
जलनिगम से रिटायर्ड होने के बाद भी हरिश्चंद्र मिश्र की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार के लोगों के अनुसार आर्थिक हालात ठीक नहीं होने की वजह से बेटे भोलानाथ मिश्र, राजू मिश्र व मंगला प्रसाद व पुत्रियां रूपा और आरती की शादी नहीं हो सकी। एक पुत्र को बीमारी भी है। पुत्रियों की शादी भी वह अभी नहीं कर पाए थे।


चौकीदार की हत्या की वजह खंगाली जा रही है। सभी बिंदुओं पर सर्विलांस टीम, स्वाट टीम के साथ ही कुंडा कोतवाली की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। हत्या का खुलासा जल्द होगा। - रोहित मिश्रा, एएसपी पश्चिमी

महीने भर पहले भी बदमाशों ने सटाया था तमंचा
रायजी का पुरवा गांव निवासी सुशील मिश्र उर्फ भीम ने हाटमिक्स प्लांट के पास ही चाय पान की दुकान खोल रखी है। इस पर मृतक हरिश्चंद्र मिश्र का पुत्र मंगला प्रसाद भी रहता था। करीब महीने भर पहले रात में कुछ बाइक सवार वहां रुके और सिगरेट खरीदा था। लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने सुशील को तमंचा सटा दिया। उस समय किसी तरह से मामला शांत कराया गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस ऐसा करने वालों की तलाश नहीं कर सकी। इसके बाद से दुकान को जल्दी बंद कर दिया जाने लगा। 

कड़ी जुबान में करते थे बातचीत
कुंडा के रायजी का पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्र के बातचीत की शैली कड़ी थी। वह किसी से न तो डरते थे और न ही किसी की बात से दबते थे। उन्हें जो बोलना होता था वह सबके सामने बोलने से परहेज नहीं करते थे। परिजनों के अनुसार नौकरी करने के दौरान उनकी एक अधिकारी से लड़ाई हो गई। इसके चलते उसने लिखा पढ़ी भी की थी। इससे उन्हें नौकरी का देयक नहीं मिला था। गांव में भी उनका यही हाल था। अब मुंह के अंदर पिस्टल डालकर गोली मारने का लोग यही मतलब निकाल रहे हैं कि किसी को उनकी बात अखर गई थी। जो उनके लिए जान का दुश्मन बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed