{"_id":"672cfc3f47ca35c5f9034f08","slug":"waited-all-night-train-arrived-the-next-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-127878-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रात भर किया इंतजार, दूसरे दिन पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रात भर किया इंतजार, दूसरे दिन पहुंची ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से न आकर दूसरे दिन आ रही हैं। इससे ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को 18 घंटे से अधिक समय स्टेशन पर गुजारना पड़ रहा है।
पाटिलपुत्र जंक्शन से दिल्ली जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 6.15 बजे है। लेकिन यह ट्रेन 18 घंटे की देरी से पटरी पर दौड़ रही है। रात 00.30 बजे तक जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद रेल अफसर भी जता रहे हैं। यात्री प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन की इंतजार कर रहे हैं। एसएस शमीम अहमद ने बताया कि प्रयागराज संगम- दो घंटे तो दिल्ली से पटना को जाने वाली स्पेशल ट्रेन- दो घंटे, बरेली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन 6 घंटे विलंब रही।
दिल्ली से पटना को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हाबड़ा मेल दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे तो जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी से दिल्ली काशी विश्वनाथ चार घंटे की देरी से पटरी पर दौड़ रही है। इससे यात्री परेशान हैं। प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।