फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   violence against woman in pratapgarh

खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर छींटाकशी करने पर चले लाठी-डंडे

Fri, 17 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
violence against woman in pratapgarh
violence against woman in pratapgarh
-खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर छींटाकशी करने पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

-महिला समेत चार की हालत गंभीर, तनाव को देखते पुलिस फोर्स तैनात
डेरवा। खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर छींटाकशी का विरोध करने के दौरान हुए विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी रामपदारथ (50) अपने घर की महिलाओं के साथ गुरुवार को धान की निराई कराने गया था। शाम करीब पांच बजे गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोग पहुंच गए। आरोप है कि खेत में काम कर रहीं महिलाओं को देखकर वह छींटाकशी करने लगे। उनकी हरकतें बंद न होने पर रामपदारथ ने विरोध जताया। जिसे लेकर विवाद होने लगा। छींटाकशी करने वाले लोगों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर में दर्जन भर लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने रामपदारथ, रोहित गुप्ता (20) पुत्र मिश्रीलाल, सुनीता देवी (35) पत्नी अमृतलाल व गयादीन (40) को लाठी-डंडों से पीटा। जिससे सभी का सिर फट गया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घटना दो समुदायों के बीच होने की खबर मिलने पर जेठवारा थानाध्यक्ष व सीओ सदर रेनू उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। मामले की छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश देने लगी। थानाध्यक्ष जेठवारा ने बताया कि तनाव को देखते हुुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण चुराकर भाग रही महिला को दुकानदार ने दबोचा
कटरामेदनीगंज। सोने का आभूषण चुराकर भाग रही महिला को दुकानदार ने दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को छोड़ दिया। जबकि उनके पास से आभूषण बरामद हुआ था। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज बाजार में अजय कुमार सोनी की सराफा की दुकान है। गुरुवार की सुबह दो महिलाएं उसकी दुकान पर आईं। उस समय अजय दुकान पर नहीं था। महिलाओं ने उसके बेटे से झुमका दिखाने के लिए कहा। मौका पाकर महिलाओं ने झुमका चुरा लिया। इसके बाद सामान पसंद न होने की बात कहकर निकल गईं। झुमका गायब देख अजय के बेटे ने दोनों महिलाओं को कुछ दूर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों महिलाएं अपना पता गलत बताती रहीं। कुछ महिलाओं ने दोनों की तलाश ली। इस दौरान उनके पास से झुमका बरामद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को सीसीटीवी कैमरा लगाने की हिदायत देकर महिलाओं को छोड़ दिया। यह देख लोगों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई।
चकमार्ग जोतने से आवागमन बाधित
बीरापुर। चकमार्ग जोतने के कारण आवागमन बाधित हो गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर निवासी इसराजी देवी का आरोप है कि गांव के लोगों ने चकमार्ग जोतकर धान लगा दिया। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। उसने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बहन ने पति के साथ मिलकर बड़ी बहन को पीटा
संडवाचंद्रिका। बहन ने पति के साथ मिलकर बड़ी बहन को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। अंतू थाना क्षेत्र के मतऊ का पुरवा निवासी अशोक कुमार पाल की पत्नी मंजू देवी का आरोप है कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। एक साल पहले अशोक ने पत्नी की छोटी बहन बिंदु को पत्नी के रूप में रख लिया। तब से वह मंजू को प्रताड़ित करता रहा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर मंजू घर के बाहर छप्पर में रहने लगी। बुधवार की रात पति अशोक व बहन बिंदु परिवार के लोगों के साथ उसके पास पहुंचे। उसे मारापीटा और छप्पर में आग लगा दी। आग की चपेट में मंजू भी आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed