फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers surrounding the fleeing Darga after an uproar in Pratapgarh, chaos for hours

प्रतापगढ़ में हंगामे के बाद भाग रहे दरोगा को ग्रामीणों ने घेरा, घंटों चला हंगामा

Tue, 02 Jun 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounding the fleeing Darga after an uproar in Pratapgarh, chaos for hours
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic

आधी रात को घर में घुस रहे रानीगंज के दरोगा ने घरवालों के टोकने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बवाल काटना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और भाग रहे दरोगा को चारों ओर से घेर लिया। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा चलता रहा। बाद में रानीगंज थानाध्यक्ष भारी फोर्स लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने दरोगा की कारस्तानी सुनाने के बाद उसे जाने दिया। मामला संज्ञान मेें आते ही पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


रानीगंज थाने का एसएसआई यशकरन सिंह यादव रविवार की रात गाजी की बाग की ओर गया था। आधी रात को वह बाइक लेकर निकला। खुशहालगंज गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाइक खड़ी कर एक मकान की ओर पैदल चल पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा दबे पांव घर में घुसते हुए सो रही महिलाओं की चारपाई की मच्छरदानी हटाने लगा।

विज्ञापन

Villagers surrounding the fleeing Darga after an uproar in Pratapgarh, chaos for hours
अपराध - फोटो : अमर उजाला

कुछ दूरी पर सो रहे पुरुष उसकी करतूत मच्छरदानी के भीतर से देख रहे थे। दरोगा को चोर समझते हुए लोगों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। टार्च जलाने पर सामने दरोगा नजर आया तो लोग रुक गए। हालांकि इस बीच गांव के लोग एकत्र हो चुके थे। लोगों के पूछने पर दरोगा गालीगलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। यह सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मौका पाकर दरोगा मुख्य मार्ग की ओर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

Villagers surrounding the fleeing Darga after an uproar in Pratapgarh, chaos for hours
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
एक घंटे तक गांव में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। ग्रामीण एसएसआई की कारस्तानी सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाने लगे। ग्रामीण मौके पर ही कार्रवाई की जिद कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने किसी तरह सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और एसएसआई को लेकर थाने चले आए। सोमवार को मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने उसे लाइन हाजिर कर दिया।

रात में ही मोबाइल से डिलीट कराया वीडियो क्लिप

रानीगंज थाने के एसएसआई यशकरन यादव की कारस्तानी लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली थी। वह भागने के दौरान कई जगह गिरा भी था। यहां तक कि पुलिसकर्मियों के लेकर निकलते समय भी वह गिरता रहा। ग्रामीणों के पास साक्ष्य होने की बात समझ में आते ही पुलिसकर्मियों ने सभी के मोबाइल की वीडियो क्लिप डिलीट करा दी। पुलिसकर्मी भी यह सवाल उठाते रहे कि आखिर आधी रात एसएसआई क्या करने वहां अकेले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed