फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villager killed in Raniganj police station dies in Prayagraj

रानीगंज थाने में मारे गए ग्रामीण की प्रयागराज में मौत, भड़के परिजन

Mon, 15 Jun 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villager killed in Raniganj police station dies in Prayagraj
mithailal (file photo) - फोटो : pratapgarh
रानीगंज थाने में ग्रामीण की फावड़े से मारकर हत्या की खबर मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार को पुलिस द्वारा प्रयागराज में जबरन अंतिम संस्कार कराने की भनक लगने पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के रवैए से नाराज लोग शव घर लाने की जिद पर अड़े रहे। तनाव को देखते कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी पूर्वी व एसडीएम मौके पर पहुंचे। मृतक के घर पहुंचे विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने परिजनों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने प्रयागराज रवाना हुए। 
विज्ञापन

Villager killed in Raniganj police station dies in Prayagraj
रानीगंज थाने में मृत अधेड़ के परिजन विधायक धीरज ओझा को मांग पत्र देते हुए। - फोटो : pratapgarh
रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा निवासी मिठाईलाल (50) का भाई मेवलाल से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम विवाद की सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मिठाईलाल, मेवालाल व उसके बेटे दिनेश को थाने उठा ले गए।

उन्हें लॉकअप के बाहर बैठाया गया था। रात करीब दो बजे पुलिस रेलवे लाइन के किनारे मिले एक युवक को भी थाने ले आई। उसे भी लॉकअप के बाहर ही बैठा दिया गया। मनोरोगी बताए जा रहे युवक ने फावड़े से कार्यालय के पास लेटे मिठाईलाल पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे सीएचसी ले जाया गया। तबियत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

 

Villager killed in Raniganj police station dies in Prayagraj
रानीगंज थाने में मृत अधेड़ के घर आमापुर बेर्रा पहुंचे अधिकारी व विधायक धीरज ओझा। - फोटो : pratapgarh
मृतक मिठाईलाल की पत्नी कुंता देवी थाने में मेवालाल व उसके बेटे दिनेश द्वारा पुलिस की मिलीभगत से मिठाईलाल की पिटाई का आरोप लगाने लगी। थाने में मिठाईलाल पर हुए हमले से ग्रामीण आक्रोशित थे। बवाल की आशंका पर तीन थानों की पुलिस रात में रानीगंज पहुंच गई।

परिजनों व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रविवार की सुबह एसडीएम राहुल कुमार, सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी फोर्स लेकर गांव पहुंचे। बातचीत कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मेवालाल व उसके बेटे दिनेश पर कार्रवाई के साथ ही विवादित जमीन पर शव लाकर दफनाने की जिद पर अड़े हुए थे।

 
विज्ञापन

Villager killed in Raniganj police station dies in Prayagraj
रानीगंज थाने में मृत अधेड़ की बिलखती बेटी। - फोटो : pratapgarh
इस बीच विधायक धीरज ओझा भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को शांत कराते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। बेटे को नगर पंचायत में संविदा पर नौकरी, पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ ही बेटी वंदना की शादी में मदद का भरोसा दिलाया। तब जाकर परिजन प्रयागराज में अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

हालांकि पंचायतनामा भरने के दौरान भी मृतक के बेटे व थानाध्यक्ष से झड़प हुई। देर शाम पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि परिवार के लोग लिखित तहरीर देंगे तो दर्ज मुकदमे को विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed