फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Village secretaries boycotted due to working style of officers

अफसरों की कार्यशैली से नाराज ग्राम सचिवों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Village secretaries boycotted due to working style of officers
अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। इसके साथ ही बीडीओ को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर अधिकारियों, कंप्यूटर आपरेटर सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। बीडीओ उन्हें मनाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

बिहार विकासखंड के मलावां छजयीपुर गांव में बुधवार को सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी जांच के लिए आए थे। जांच के बाद वह ब्लाक कार्यालय पहुंचे और ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान एक ग्राम पंचायत अधिकारी छुट्टी पर था। इसकी जानकारी बीडीओ ने सीडीओ को नहीं दी। इस पर उन्होंने छुट्टी पर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया। उनके निर्देश पर बीडीओ ने उसके पास मौजूद छह ग्राम सभाओं को हटाकर चार्ज दूसरे ग्राम पंचायत अधिकारी को दे दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो उन्होंने बीडीओ के माध्यम से सभी को शुक्रवार को ब्लाक बुलाया। काफी बातचीत के बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों ने छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें ब्लाक की कार्यशैली को दोषपूर्ण बताया गया। कहा गया कि कार्य समय से अवगत नहीं कराया जाता। समय बीतने पर उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा सेल में कंप्यूटर आपरेटर को सीधे फाइलें दे दी जाती हैं। साथ ही बिना किसी कागजी औपचारिकता के आईडी जनरेट कर दी जाती है। जब आवास के लिए जाबकार्ड बनाने को कहा जाता है तो आर्थिक शोषण किया जाता है। मांग की गई कि कंप्यूटर आपरेटर के पास सीधे फाइलें नहीं जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास का मांगपत्र समय से नहीं जा पाया है तो सीधे सचिव ही दोषी न माने जाएं। प्रधानमंत्री आवास में गलत खाते फीड होने में सिर्फ सचिव ही दोषी माना जाते हैं। इसमें कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर, आवास लिपिक, सेक्टर प्रभारी, तथा कार्यालय अधिकारी के पास वित्तीय अधिकार होने के कारण बीडीओ भी उत्तरदायी हों। साथ ही 29 अक्तूबर को की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस ली जाए। इसको लेकर पूरे दिन बातचीत चलती रही। बीडीओ बिहार संतोष कुमार यादव ने सभी को मिलजुलकर काम करने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed