{"_id":"63937f249b519351a972d89f","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-man-pratapgarh-news-ald347892982","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक नितिन गुप्ता। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नितिन गुप्ता (22) की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। खबर मिलते ही परिजन रोते- बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव को कब्जे में लिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा नौबस्ता गांव निवासी नितिन गुप्ता बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज से रिश्तेदार लल्लू गुप्ता को साथ लेकर घर लौट रहा था। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया। लल्लू की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
हादसे में घायल बिजली मिस्त्री की मौत
सड़क हादसे में घायल रघुरामपुर गांव निवासी बिजली मिस्त्री राजेश यादव (45) की बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। राजेश साइकिल से बाजार में किसी के यहां वायरिंग करने जा रहा था। कटारी गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पीएम के बाद राजेश का शव घर पहुंचा तो पत्नी ममता, बेटी नीतू और निशा यादव बेटे नवीन, निखिल व निशांत दहाड़ें मारकर रो पड़े। संवाद