फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Veeru became Basanti for lover family refused to marry

प्रेमी के लिए वीरू बनी बसंती : परिजनों ने शादी से किया इनकार तो पानी की टंकी पर चढ़ी युवती

Sun, 18 Dec 2022 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 08:31 PM IST
सार

मामला बिगड़ता देख प्रेमी ने अपने परिजनों को मुंबई में होने की जानकारी दे दी। परिजन दोनों को 16 दिसंबर की रात ट्रेन से लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां लड़के के परिजनों ने स्टेशन पर ही पुलिस बुला लिया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आई और बाद में युवती को घर भेज दिया।

विज्ञापन
Veeru became Basanti for lover family refused to marry
प्रतापगढ़ में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती को समझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कूद जाऊंगा... फान जाऊंगा... मर जाऊंगा... हट जाओ...! बेल्हा में शोले फिल्म का यह सीन हकीकत में लोगों के सामने था। फर्क सिर्फ इतना था कि शोले में बसंती को पाने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था और यहां बसंती वीरू को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई। घंटों हंगामे के बाद आखिरकार बसंती भी शादी कराने के वादे के बाद ही नीचे उतरी। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने रानीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले रिश्ते के चचेरे मौसेरे भाई से तीन माह पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। आठ दिसंबर को प्रेमी-प्रेमिका दोनों घर से फरार हो गए। कई दिनों तक एक साथ मुंबई में रहे। इस दौरान लड़की के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख प्रेमी ने अपने परिजनों को मुंबई में होने की जानकारी दे दी। परिजन दोनों को 16 दिसंबर की रात ट्रेन से लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां लड़के के परिजनों ने स्टेशन पर ही पुलिस बुला लिया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आई और बाद में युवती को घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोनों के परिजन कोतवाली पहुंचे। यहां युवती लड़के से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इस फैसले से नाराज युवती कोतवाली से परिजनों संग बाहर निकली और तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। 

करीब एक घंटे तक वह लड़के से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस व परिजनों ने लड़की को शादी कराने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा। कोतवाली में परिजनों के बीच पंचायत के बाद तय हुआ कि लड़के के बालिग होने पर उनकी शादी करा दी जाएगी। तब जाकर दोनों अपने घरों के लिए रवाना हुए। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि युवती लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसके लिए वह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए।

जान देने के लिए मकान के छत से गई थी कूद
शनिवार की देर शाम पुलिस युवती को परिजनों के साथ छोड़ने उसके घर गई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस लौटने लगी। तभी युवती अपने दो मंजिला मकान के छत पर पहुंच कर लड़के से ही शादी कराने की मांग करने लगी। पुलिस व परिजन उसे समझाने का प्रयास करते रहे। मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस को लौटता देख वह जान दने के  लिए छत से कूद गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed