{"_id":"8e51271165f441b5883d93caa196c623","slug":"v-mart-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वी मार्ट में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वी मार्ट में छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को शहर स्थित वी-मार्ट सहित कई स्थानों पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने टीम के साथ छापेमारी की। उनके जरिए की गई इस कार्रवाई में कई तरह की खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया गया। संकलित नमूने को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा।
कलक्ट्रेट के समीप स्थित वी-मार्ट में अधिकारी पहुंचे तो वहां कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक यहां कई तरह की खामियां पाई गईं। गुड़ व मूंगफली के दाने से बने गजक की खरीद का कागजात भी नहीं मिला। गजक के ऊपर लगे लेबल को भी उन्होंने मानक के विपरीत बताया। इसी तरह पैकेट बंद मूंगफली के दानों की भी जांच की। दावा किया गया कि पैकेट पर कंपनी का लिखा नाम अपठनीय है।
गजक व पैकेट बंद मूंगफली का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया। वार्षिक बिक्री का लेखाजोखा भी वी-मार्ट से विभाग में जमा नहीं किया गया। इसी तरह भंगवाचुंगी चौराहे पर एक एक दूधिए के ड्रम से दूध का नमूना लिया गया। इसी चौराहे पर स्थित मनोज कुमार के यहां से भी दूध का नमूना लिया गया। बाबागंज में प्रकाश स्वीट्स हाउस में भी छापेमारी हुई। यहां अफसरों ने करीब छह किलो पनीर नष्ट कराने का दावा किया।