फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   use the helmet

खुद चेतिए, हेलमेट पहनिए, जान बचाइए

Mon, 18 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
use the helmet
कचहरी के समीप बाइक पर बैठकर यात्रा करते चार लोग। - फोटो : PRATAPGARH
खुद जागिए, हेलमेट पहनिए, जान बचाइए
विज्ञापन

आठ माह में 1345 हादसे, हेलमेट न लगाने के कारण 186 ने गंवाई जान
दुर्घटनाओं में जा रही जान, यातायात माह में भी पुलिस लापरवाह
प्रतापगढ़। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या हेलमेट न पहनने वालों की है। यातायात पुलिस के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। हाल यह है कि जनवरी से अब तक 186 लोगों की मौतें केवल हेलमेट न लगाने के कारण सिर में आईं गंभीर चोटों के चलते हुई हैं। हादसों को रोकने के लिए शासन ने यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया। इसका भी लोगों पर असर नहीं दिख रहा है। यातायात माह में पुलिस भी पूरी तरह लापरवाह बनी है।
जिले में यातायात माह चल रहा है। विभाग के आंकड़ों की मानें तो जनवरी से अक्तूबर तक कुल 1345 दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। जिसमे लोगों की जानें भी गई हैं। इन हादसों में 294 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 186 लोगों की मौत सिर में आई चोटों के कारण हुई है। यदि लोग हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण दुर्घटनाओं में उनकी जानें गई हैं। जिसमें एक साथ तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। यातायात विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मरने वालों में से 47 फीसदी के आसपास 18 से 35 साल के उम्र वाले थे। चार पहिया वाहनों से सफर के दौरान सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना अधिक लगाने का प्राविधान है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सरकार ने बाइक चलाने वाले के साथ ही पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक व स्कूटी चलाकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। यातायात माह चल रहा है। इसके बावजूद यातायात पुलिस केवल चेकिंग तक ही सिमटी हुई है।
विज्ञापन

एक साथ तीन युवकों की हो चुकी है मौत, होमगार्ड भी गंवा दी जान
यातायात के नियमों की अनदेखी करने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पंद्रह दिन के भीतर करीब दस लोगों की जान जा चुकी है। मानधाता के विश्वनाथगंज मोड के करीब बाइक सवार बिना हेलमेट के शहर की ओर आ रहे थे। अचानक वह पीछे से डंपर से टकरा गए। दारापुर मदरसे के आलिम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी होमगार्ड मनोज यादव भी हादसे का शिकार हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कंधई के बनी तेरहमील के करीब बाइक सवार एसएसओ भी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 294 मौतें जिले में जनवरी से अब तक सड़क हादसों में
- 186 मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण
- 1500 से अधिक लोग हो चुके हैं हादसों में घायल
यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक
यातायात माह के दौरान लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चल रहा है। पहले दिन गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी हो चुकी है। दो पहिया से सफर करने वाले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो हेलमेट लगाकर नहीं चलते। सीट बेल्ट न लगाकर चलने वाले चार पहिया वाहन सवार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। स्कूल कालेजों में यातायात के नियम की जानकारी दी जाएगी।

चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी
यातायात सुरक्षा के तहत कालेजों में चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। जिसका शीर्षक यातायात सुरक्षा है। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि चूंकि हादसों में युवाओं की जान जा रही है। ऐसे में कालेजों में जाकर यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का सुझाव देंगे।

सदर बाजार में बाइक पर ट्रिपलिग कर जाता युवक।

सदर बाजार में बाइक पर ट्रिपलिग कर जाता युवक।- फोटो : PRATAPGARH

अम्बेडकर चौराहे पर बाइक से पूरे परिवार के साथ सफर करता युवक।

अम्बेडकर चौराहे पर बाइक से पूरे परिवार के साथ सफर करता युवक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed