फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over stopping the representatives from going to the meeting of the Kshetra Panchayat

क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रतिनिधियों को अनुमति नहीं मिलने पर हुआ हंगामा

Thu, 12 May 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping the representatives from going to the meeting of the Kshetra Panchayat
मानधाता ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में आये लोगों का सूची में नाम चेक कराते एसडीएम व - फोटो : PRATAPGARH
ोत्र पंचायत समिति की बैठक में प्रधान और बीडीसी सदस्यों के प्रतिनिधियों के शामिल होने से रोकने पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक गेट पर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल को लगभग डेढ़ घंटे प्रवेश द्वार पर इंतजार करना पड़ा। एसडीएम सदर और एएसपी पूर्वी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। क्षेत्र पंचायत की बैठक में 18.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मानधाता ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। बीडीओ ने सीडीओ का हवाला देते हुए प्रधान और बीडीसी सदस्यों के प्रतिनिधियों के अंदर आने पर रोक लगा दी। इससे नाराज प्रधान और बीडीसी सदस्यों के प्रतिनिधियों ने प्रवेश द्वार बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। इधर, बीडीओ ने बैठक में प्रतिभाग करने के लिए 12 बजे तक का ही समय दिया था। जो प्रधान और बीडीसी देर से आ रहे थे, उन्हें बाहर कर दिया जा रहा था।
विज्ञापन

विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल दोपहर 12 बजे के बाद प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ पहुंचे। बीडीओ ने विधायक को अंदर आने के लिए कहा मगर, प्रधान और बीडीसी सदस्यों को रोक दिया। इससे नाराज विधायक गेट पर जमे रहे। करीब डेढ़ घंटे के बाद एसडीएम सदर सौम्य मिश्रा और एएसपी पूर्वी डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी पहुंच गए। बैठक में 18.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, बीडीओ अरुण कुमार, एडीओ पंचायत विजय शुक्ला, एसडीएम सौम्य मिश्रा मौजूद रहे।

मानधाता ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में पहुंचे विधायक जीतलाल पटेल को बाहर रोका गया?

मानधाता ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में पहुंचे विधायक जीतलाल पटेल को बाहर रोका गया?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed