फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over playing of DJ,

Pratapgarh News: डीजे बजाने को लेकर हंगामा, घर में घुसकर की गई तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar over playing of DJ,
दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान शनिवार की रात कस्बे में बड़ौदा बैंक के निकट डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान एक घर में घुसकर लोगों ने मारपीट की। दुकान का काउंटर तोड़ने के साथ ही स्कूटी भी तोड़ डाली। दो घंटे के उपद्रव के बाद पुलिस किसी तरीके से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भेज सकी।
विज्ञापन

कस्बे के बाईपास के निकट डीजे बजाने का विवाद रात्रि लगभग 10 बजे शुरू हुआ था। जब डीजे वापस लौटा तो इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो लोगों के बीच हुए मामूली विवाद में घटना इस कदर बढ़ गई की दो घंटे तक यहां पर लोगों का उपद्रव जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग बड़ौदा बैंक के निकट एक दुकानदार के घर में घुस गए। घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। बाहर निकले तो दुकान में तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी स्कूटी बाइक को चकनाचूर कर दिया। सूचना पर कोतवाल आलोक कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे लोगों को समझाकर शांत कराया। लगभग 1:30 बजे प्रतिमा का विसर्जन हो पाया। घटना को लेकर रविवार को भी पूरे दिन पंचायत होती रही। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन








पूर्व प्रमुख सचिव को भूमाफिया से खतरा, दो के खिलाफ दी तहरीर
आसपुर देवसरा। मोलनापुर निवासी पूर्व न्यायाधीश व पूर्व प्रमुख सचिव न्याय विभाग शशिकांंत पांडेय का आरोप है कि उनकी कुछ जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत करने पर अवैध कब्जे की घटना में शामिल लोगों ने उनके खिलाफ तमाम तरह की साजिश शुरू कर दी। इससे वह काफी परेशान है। उनकी प्रतिष्ठा एवं पद को लेकर भी तमाम तरह टिप्पणी सोशल मीडिया के साथ ही अन्य प्लेटफार्म पर किए गए। दो लोगों के खिलाफ देवसरा थाने में तहरीर भी दी। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पूर्व प्रमुख सचिव न्याय द्वारा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed