फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over non-receipt of dead body in medical college

मेडिकल कॉलेज में शव वाहन न मिलने पर हंगामा

Thu, 12 May 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-receipt of dead body in medical college
Uproar over non-receipt of dead body in medical college
स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में शव घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला। इससे करीब तीन घंटे तक शव स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सीएमओ व एसडीएम से शिकायत की। तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद शव वाहन मिला। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

कंधई के रहने वाले सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी शीतला प्रसाद की पत्नी को बुधवार भोर में सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले जाने के लिए शव वाहन की मांग करने लगे। इस पर इमरजेंसी कक्ष में बैठे डॉक्टर ने हाथ खड़े करते हुए शव वाहन से संबंधित कर्मचारियों से संपर्क करने की बात कही। परिसर में कोई भी शव वाहन नहीं था।
विज्ञापन

जिसे लेकर परिजन हंगामा करने लगे मगर, कोई कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं था। इमरजेंसी के बेड से हटाकर शव को स्ट्रेचर पर रख दिया गया। हंगामे के बीच लोगों ने सीएमओ व एसडीएम से मामले की शिकायत की। तीन घंटे बाद सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव की देखरेख में चलने वाले वाहन को भेजा जा सका। इसके बाद परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कालेज प्रशासन ने शव वाहन नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed