फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar over conversion taking place under the pretext of exorcism

Pratapgarh News: झाड़-फूंक के बहाने हो रहे धर्मांतरण को लेकर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar over conversion taking place under the pretext of exorcism
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे गोविंद राम कुंभापुर गांव में झाड़-फूंक के बहाने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विहिप के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सांगीपुर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने झाड़फूंक के लिए आई महिलाओं को वहां से भगाया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार को विहिप के खंड कार्यवाहक विमलेश मिश्रा, हनुमान गिरी एवं रिंकू शुक्ला ने सांगीपुर पुलिस से बताया कि पूरे गोविंद रामनिवासी एक युवक महीनों से चंगाई सभा का आयोजन कर रहा है। रविवार को लोगों को बहला फुसलाकर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सूचना पर पुलिस आरोपी के घर गई तो वह फरार हो चुका था। किंतु चंगाई सभा एवं झाड़-फूंक के लिए आई तमाम महिलाएं वहां बैठी थी। जिनको पुलिस ने वहां से भगा दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed