फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uproar in Kotwali, beating policemen for indecency

कोतवाली में हंगामा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने पर हुई पिटाई

Thu, 12 Mar 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Kotwali, beating policemen for indecency
मंगलवार को रात कोतवाली में बवाल के बाद पहुंचे एएसपी व सीओ। - फोटो : PRATAPGARH
होलिका दहन की रात बलीपुर में मारपीट व फायरिंग करने के बाद पहुंची पुलिस गोली लगने के आरोप-प्रत्यारोप के बीच चार लोगों को कोतवाली उठा लाई। यहां हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता के दौरान सिपाहियों ने आपा खो दिया।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने जमकर पीटा। घटना के बाद पहुंचे समर्थकों ने बवाल करते हुए तहसील का बंद गेट तोड़ डाला। इसके बाद पीएसी बुला ली गई। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद जाकर हंगामा शांत हुआ। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बलीपुर में सोमवार की रात एक युवक को कुछ लोग पीट रहे थे। जिसका बगल में रहने वाले एक प्रभावशाली परिवार के सदस्य ने विरोध करते हुए हटने के लिए कहा। जिसे लेकर कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि बलीपुर में गोली चलने से दो लोग घायल हो गए हैं। नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और विवाद कर रहे चार लोगों को जीप में बैठाकर कोतवाली लाए। तभी पीछे से बड़ी संख्या में लाग कोतवाली आ गए।
जिसमे कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल थे। कोतवाली में हंगामे की खबर पर सीओ सिटी अभय पांडेय भी पहुंचकर जानकारी लेने लगे। तभी हिरासत में लिए गए लोगों से पिस्टल के बारे में एसएसआई पूछताछ करने लगे।
जवाब देने के बजाए वे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। पहले तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। तभी कोहड़ौर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। लगातार हो रही अभद्रता के बाद पुलिसकर्मी अपना आपा खो दिए।
हिरासत में लिए गए लोगों के साथ ही बाहर मौजूद लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने सदर तहसील का गेट बंद कराकर सभी को बाहर कर दिया। कुछ देर बाद भारी भीड़ पहुंची और फिर हंगामा करते हुए तहसील का गेट तोड़ डाली।
यह देख पीएसी लेकर एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी कोतवाली पहुंचे। उन्हें देख भीड़ तितर-बितर हो गई। एएसपी ने मातहतों से जानकारी के बाद दोनों पक्षों से पहुंचे लोगों से बातचीत की।
रात करीब दो बजे के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। जिसके बाद सभी को छोड़ा गया। नगर कोतवाल ने बताया कि फायरिंग के दौरान गोली लगने की सूचना पर दोनों पक्षों को लाया गया था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। सभी का तस्करा जीडी में दर्ज कराया गया है। यदि कोई तहरीर देता तो उसका मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाती।
चार घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
बलीपुर में हुई मारपीट व फायरिंग के बाद नगर कोतवाली में करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कोतवाली के भीतर जूता उतारकर बैठने को लेकर पहले पुलिसकर्मियों से तकरार हुई। पुलिस ने सभी को जूता उतरवाकर भीतर किया। कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। पुलिसकर्मियों ने सभी को कार्यालय में बैठा दिया।

उन्हें छुड़ाने के लिए पहुंचे लोग भी हंगामा करते रहे। हंगामे के बीच भी एक काली टीशर्ट पहना युवक पुलिस को गाली देते हुए पूरी कोतवाली को तहस नहस करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह अंधेरे में भाग निकला।

कोतवाली में बवाल के दौरान टूटा तहसील का गेट।

कोतवाली में बवाल के दौरान टूटा तहसील का गेट।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed