फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Achiever Award: Ajay Yadav gets the Best Corporate Trainer award, brings glory to the district

UP Achiever Award : अजय यादव को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट ट्रेनर का सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

Wed, 02 Apr 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 07:04 PM IST
सार

पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनर अजय यादव की अनूठी कार्यशैली और नवीनतम तकनीकों ने उन्हें भारत के सबसे युवा और प्रभावशाली कॉर्पोरेट ट्रेनर्स में शामिल किया। जल्द ही उनकी पुस्तक दी आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीकिंग प्रकाशित होने वाली है, जो आत्मविश्वास से बोलने के इच्छुक लोगों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।

विज्ञापन
UP Achiever Award: Ajay Yadav gets the Best Corporate Trainer award, brings glory to the district
पब्लिक स्पीच ट्रेनर अजय यादव को यूपी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कॉर्पोरेट प्रशिक्षण और सार्वजनिक भाषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए अजय यादव को प्रतिष्ठित यूपी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महज 18 वर्ष की उम्र में करियर शुरू करने वाले अजय ने अब तक 10 हजार से अधिक छात्रों, प्रोफेशनल्स और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को प्रभावी संचार, टीम बिल्डिंग, सेल्स और पब्लिक स्पीकिंग जैसी दक्षताओं में प्रशिक्षित कर चुके हैं। 

विज्ञापन


उनकी अनूठी कार्यशैली और नवीनतम तकनीकों ने उन्हें भारत के सबसे युवा और प्रभावशाली कॉर्पोरेट ट्रेनर्स में शामिल किया। जल्द ही उनकी पुस्तक दी आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीकिंग प्रकाशित होने वाली है, जो आत्मविश्वास से बोलने के इच्छुक लोगों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।
विज्ञापन


पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अजय यादव ने कहा, यह सम्मान मेरी मेहनत और मिशन की पुष्टि है। मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सशक्त बनाना है। उन्होंने पचास से अधिक ऑनलाइन वर्कशॉप्स और कई प्रतिष्ठित संगठनों में सेशंस आयोजित किए हैं। प्रतापगढ़ के रहने वाले अजय यादव अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, ताकि कॉर्पोरेट कर्मचारियों, उद्यमियों और छात्रों को उनके करियर में आगे बढ़ने में मदद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed