फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   university changed the examination centre

कालेज से दूरी होने पर विवि ने बदले परीक्षा केंद्र

Sat, 16 Nov 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
university changed the examination centre
कालेज से दूरी होने पर विवि ने बदले परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

पीबीपीजी की जगह सरस्वती पीजी कालेज लालगंज में होगी परीक्षा, नोडल केंद्र भी बदला
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण परीक्षा केंद्रों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को परीक्षा के पहले ही दिन पांच कालेजों ने परीक्षा केंद्र निर्धारण में सुधार की मांग की। आननफानन में देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिले के पांच कालेजों के परीक्षा केंद्र और नोडल केंद्र को बदलकर नोटिस जारी कर दिया।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जूभैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान प्राचीन भारतीय इतिहास के प्रश्नपत्र की जगह बीबीए का प्रश्रपत्र पहुंचने से हड़कंप मचा रहा। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद जिले के पांच कालेजों ने परीक्षा केंद्र दूर होने की शिकायत विश्वविद्यालय से की। शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने पांच कालेजों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव कर दिया। मैनाथी कुंवर चंद्रावती महाविद्यालय सराय आनादेव जेठवारा, बाबू संत बख्श सिंह महाविद्यालय संडवा दुबान, मां ऊषा सिंह महाविद्यालय खरहर, आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान सिपाहमहेरी, बद्री नारायण महाविद्यालय सकरौली मादूपुर का परीक्षा केंद्र पूर्व में पीबीपीजी कालेज को बनाया गया था। पीबीपीजी कालेज को ही नोडल केंद्र बनाया गया था। कालेजों ने परीक्षा केंद्र दूर होने की शिकायत विश्वविद्यालय से की। विश्वविद्यालय ने इन पांच कालेजों का परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर एवं प्रौद्योगिकी संस्थान लालगंज को बना दिया। वहीं नोडल केंद्र पीबीपीजी कालेज के स्थान पर हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज को बना दिया गया। बदले गए परीक्षा केंद्रों पर 18 नवंबर से परीक्षाएं होंगी। वहीं संशोधित परीक्षा केंद्रों से संबंधित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 16 नवंबर की दोपहर महाविद्यालयों द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

एमडीपीजी से नोडल केंद्र भी छिना
राज्य विश्वविद्यालय ने एमडीपीजी को विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया था। वहीं पहले दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही कालेज से नोडल केंद्र की भी जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। बता दें कि एमडीपीजी कालेज को साकेत गल्र्स डिग्री कालेज परीक्षा केंद्र को नोडल केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने बदली परीक्षा समय सारिणी
राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। परीक्षार्थियों से बदले हुए परीक्षा समय सारिणी के अनुसार परीक्षा देने की अपील विश्वविद्यालय ने की है।
कई परीक्षार्थियों की छूट गई परीक्षा
राज्य विश्वविद्यालय ने 15 नवंबर को पांच कालेजों के परीक्षा केंद्र में बदलाव कर दिया। कुछ परीक्षार्थियों ने परिवर्तित परीक्षा केंद्रों की जानकारी व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। ऐसे में परीक्षार्थी संशोधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने शनिवार को ही पहुंच गए। जबकि परिवर्तित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा 18 नवंबर से होगी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय ने नोटिस दिया था। शनिवार को बीए एलएलबी, एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एमपीएड की परीक्षा थी।

प्रतापगढ़ जिले के पांच कालेजों का परीक्षा केंद्र सरस्वती कालेज लालगंज को बनाया गया है। पूर्व में पीबीपीजी कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्र दूर होने की शिकायत कालेजों ने की थी।
प्रभास द्विवेदी, कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक, राज्य विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed