फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike collided with tree, two died on the spot, one serious

Pratapgarh News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से भिड़ी, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with tree, two died on the spot, one serious
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर आधी रात तिलक में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से जा टकराए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। वे हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बरीबोझ निवासी संतराम चौरसिया के बेटे राहुल का शुक्रवार को तिलक समारोह था। समारोह में खाना बनाने के लिए रायगढ़ निवासी मुन्ना को आर्डर मिला था। उसने खाना बनाने के लिए अपनी टीम के लोगों को अलग-अलग स्थानों से बुलाया था। काम समाप्त होने के बाद प्रयागराज के नवाबगंज थाना के सीतापुर निवासी संदीप यादव, बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा निवासी प्रमोद सिंह व रूपनाथ यादव रात साढ़े ग्यारह बजे बाइक से घर के लिए निकले।
विज्ञापन

वे महज तीन किलोमीटर ही पहुंचे थे कि रायपुर तियांई गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार दो कारीगरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस तीनों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद संदीप व प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रूपनाथ को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटना के बाद मृतक प्रमोद सिंह की शिनाख्त के लिए पुलिस को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed