फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uncontrolled bike collided with buggy, youth dies

अनियंत्रित बाइक बुग्गी से टकराई, युवक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with buggy, youth dies
फाइल फोटो अमरनाथ सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
अनियंत्रित बाइक बुग्गी से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाघराय थाना क्षेत्र के सरायहिम्मत सिया गांव निवासी अमरनाथ सरोज (45) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह बाइक से गांव के ही विवेक सिंह (35) के साथ बाघराय बाजार गया था। बाजार में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी बाघराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमरनाथ सरोज को मृत घोषित कर दिया। उधर, विवेक सिंह को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक अमरनाथ सरोज की पत्नी आशा देवी, बेटी सोनी, मोनी, मोनिका, गोलू, रुचि, शुभि, रोली का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन जुलाई को उसकी बड़ी बेटी सोनी की शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed