फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Uday Pratap Singh video Government not take action against particular

Pratapgarh : उदय प्रताप सिंह ने जारी किया वीडियो, बोले- वर्ग विशेष के खिलाफ एक्शन नहीं लेती सरकार

Fri, 05 Aug 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 10:32 PM IST
सार

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मोहर्रम में जुलूस निकलता था। हमारा भंडारा होता था। भंडारा रोक दिया गया। मंदिर के सामने हमारे ध्वज नहीं लगाने दिए। उनके झंडे का विस्तार होता जा रहा है। इस बार मस्जिदनुमा गेट बना दिए हैं।

विज्ञापन
Uday Pratap Singh video Government not take action against particular
Pratapgarh News : राजा उदय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरकार विशेष वर्ग के खिलाफ एक्शन नहीं लेती है। बार-बार विरोध करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। हमारे ध्वज उतार दिए गए। उनके झंडों का विस्तार होता जा रहा है। यह बातें हाउस अरेस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उदय प्रताप सिंह ने कहीं।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मोहर्रम में जुलूस निकलता था। हमारा भंडारा होता था। भंडारा रोक दिया गया। मंदिर के सामने हमारे ध्वज नहीं लगाने दिए। उनके झंडे का विस्तार होता जा रहा है। इस बार मस्जिदनुमा गेट बना दिए हैं। कहते हैं कि इसके नीचे से जाइए। हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

विज्ञापन


 

 

शिकायत की गई, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अगर यह गेट पहले भी बनता था और गलत है तो उसे हटना चाहिए। पहले नमाज भी सड़क पर होती थी। लाउडस्पीकर हटाए गए। यह भी परंपरागत था। सड़क पर गेट लगाया गया है तो गलत है। प्रशासन सुनवाई करने के बजाय हम पर ही कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



परिस्थितियों को देखते हुए उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट करने का निर्णय प्रशासन को लेना पड़ा। सात अगस्त तक उन्हें हाउस अरेस्ट रखने का आदेश है। सात अगस्त को दोपहर दो बजे आदेश की पत्रावली पर पुनर्विचार होगा। हालात अनुकूल रहे तो हाउस अरेस्ट खत्म हो सकता है। - सतीशचंद्र त्रिपाठी, एसडीएम, कुंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed