{"_id":"5efce7188ebc3e43272dc393","slug":"two-people-including-inspector-corona-infected-pratapgarh-news-ald279896416","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर समेत दो लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर समेत दो लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Two people including inspector corona infected
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो और लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें एक इंस्पेक्टर भी शामिल है। इन दिनों उसकी तैनाती प्रयागराज में है। प्रयागराज के एसआरएन में वह भर्ती है। कोरोना के मरीजों की संख्या अब 115 के पार पहुंच गई है।
कोहड़ौर बाजार के रहने वाले इंस्पेक्टर की प्रयागराज में तैनाती है। वह कोरोना संक्रमित हो गया है। प्रयागराज में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर के परिजन को दी। वहीं एक महिला के संक्रमित होने की जानकारी सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने दी। महिला कहां की रहने वाली है, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग अभी जानकारी जुटा रहा है। सीएमओ ने बताया कि प्रयागराज में तैनात इंस्पेक्टर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी नहीं है। प्रयागराज में तैनात होने के कारण हो सकता है कि जानकारी न दी गई हो।
565 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग ने 6499 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा था। इसमें 5864 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। अब तक कुल 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 565 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवानों ने रामापुर में किया वृक्षारोपण मकूनपुर। विकास खंड मंगरौरा की ग्रामसभा रामापुर में बुधवार को सीआरपीएफ के ग्रुप व ट्रेनिंग सेंटर त्रिसुंडी अमेठी के जवानों ने डिप्टी कमांडेंट भरत भूषण प्रताप की अध्यक्षता में 1250 पौधों का रोपण किया। प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार पाठक और गांव के लोगो ने वृक्षारोपण कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के निरीक्षक वाईपी सिंह, आलोक त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी कमला शंकर सरोज, पंचायत मित्र मेवालाल सरोज आदि रहे।