{"_id":"68b732fedfe66c27690931d8","slug":"two-people-including-an-elderly-man-died-in-road-accidents-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-146933-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिलने घर में कोहराम मच गया।
फतनपुर के सुवंसा नई कोट निवासी 65 वर्षीय बृजलाल सोमवार को किसी काम से मुंगरा बादशाहपुर गए थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ले गए। उपचार के दौरान मंगलवार भोर में उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर लौट आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली देहात के कटराइंद्रकुंवर निवासी 51 वर्षीय नन्हेंलाल 27 अगस्त को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज ले गए। उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौट आए। मृतक के परिजनों ने वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।