फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two inspectors suspended for killing cab driver and robbing car

Pratapgarh News: कैब चालक की हत्या कर कार लूटने के मामले में दो दरोगा निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two inspectors suspended for killing cab driver and robbing car
अयोध्या के कैब चालक जफर की हत्या कर कार और मोबाइल लूटने की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस टीम के हाथ चौथे दिन भी खाली हैं। घटना वाली रात हाईवे पर चेकिंग में लापरवाही बरतने वाले दो दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया। जबकि सोमवार को सुल्तानपुर व अयोध्या की सीमा पर पुलिस टीम घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की खोजबीन करती रही। देर शाम पहुंचे मृतक के परिजन तहरीर दिए।
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग से 31 अक्तूबर को तीन बदमाश अयोध्या के रहने वाले कार चालक मोहम्मद जफर को लेकर प्रतापगढ़ निकले। बदमाशों ने भोर में उसकी हत्या कर शव देहात कोतवाली क्षेत्र के सरायसागर गांव के झुरमुट में फेंक दिया। बदमाश कार और मोबाइल लूटकर भाग निकले। बदमाशों की तलाश में सोमवार को स्वाट टीम व देहात कोतवाली की पुलिस सुल्तानपुर और अयोध्या में डेरा डाले हुए है। इधर पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार ने घटना वाली रात हाईवे पर चेकिंग करने वाले कोहड़ौर के दरोगा इनामुल हक व नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक शेष बहादुर यादव को निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार कार लूटकर भागे बदमाशों की लोकेशन सुल्तानपुर व अयोध्या की सीमा पर मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश व लूटी गई कार बरामद करने की दिशा में वैज्ञानिक तकनीक का सहारा ले रही है। देहात कोतवाली के थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि मृतक कार चालक के परिजनों को बुलाया गया। तहरीर दे रहे हैं। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed