{"_id":"6102bcdd8ebc3e5862586861","slug":"two-including-former-mlc-s-son-booked-for-assault-and-robbery-pratapgarh-news-ald3120629182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर की पिटाई के बाद रुपये छीनने में फंसे पूर्व एमएलसी के बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर की पिटाई के बाद रुपये छीनने में फंसे पूर्व एमएलसी के बेटे
विज्ञापन
crime
शहर के प्रताप बहादुर पार्क में ट्रांसपोर्टर को पीटकर दो लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद पूर्व एमएलसी के बेटे समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी।
नगर कोतवाली के बेगमवार्ड निवासी इम्तियाज ट्रांसपोर्टर हैं। वह 23 जुलाई को प्रताप बहादुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में रुपये जमा करने गए थे।
उनका आरोप है कि कुछ रुपये जमा करने के बाद दो लाख रुपये लेकर बैंक से बाहर निकले। इस दौरान पूर्व एमएलसी आनंद भूषण सिंह के बेटे यशवर्धन सिंह उर्फ अन्नू व भांजे ने कुछ लोगों के साथ उन्हें पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले और मोबाइल तोड़ दिया। दो लाख रुपये भी छीन लिए। उन्होंने एक दुकान खरीद रखी है।
जिसका भुगतान भी कर दिया गया, मगर कागजात नहीं दे रहे। काफी प्रयास के बाद भी वे रुपये नहीं लौटाए। उनकी तहरीर पर छानबीन करने के बाद पूर्व एमएलसी के बेटे यशवर्धन सिंह समेत दो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।