फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two died due to electrocution in DJ during idol immersion in Pratapgarh

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे में उतरे करंट से दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Two died due to electrocution in DJ during idol immersion in Pratapgarh
शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान मछेहा हरदोपट्टी गांव में वाहन पर रखा डीजे म्यूजिक सिस्टम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। दो का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश। रविवार को शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हरदोपट्टी गांव से लोग शाम को शिवगढ़तूरी पुरवा स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था, जो ऊंचे डीजे से टकराया और करंट उतर गया। डीजे वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। टायर जलने लगा तो भगदड़ मच गई। घायलों को उपचार के लिए महेशगंज सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे मछेहा हरदो पट्टी निवासी अरुण सिंह (46) को कुंडा सीएचसी और डीजे चालक बदगवां निवासी रंजीत सरोज (25) को लालगंज ट्राॅमा सेंटर भेजा गया, जहां दोनों की की मौत हो गई। हादसे में झुलसे मछेहा हरदोपट्टी के रहने वाले सुनील कुमार गौतम (35), राम सजीवन (65) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दिवाकर (19) को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम कुंडा भरतराम यादव और एएसपी संजय कुमार राय महेशगंज सीएचसी पहुंचे। डॉ. शाहिद से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। देर शाम जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed