फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two crooks who made money cloning ATM cards arrested

एटीएम क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़े

Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two crooks who made money cloning ATM cards arrested
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार एटीएम का क्लोन बनाने के आरोपी युवक। - फोटो : PRATAPGARH
एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने वाले दो बदमाशों को एसटीएफ ने दबोच लिया। उनके पास से घटनाओं में प्रयुक्त कार, लैपटाप, पांच एटीएम कार्ड और 14 हजार रुपये बरामद हुए। दूसरी ओर 25 हजार के इनामी लुटेरे को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम बुधवार को लालगंज क्षेत्र में एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले बदमाशों के साथ ही इनामी लुटेरों की तलाश में थी। सूचना मिलने पर एसटीएफ के अतुल कुमार सिंह, केसी राय की अगुवाई में टीम रानीगंज कैथौला पहुंची। वहां घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश पंकज कुमार यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी सरायलोहंग राय व रेहान खान पुत्र रुकनुद्दीन निवासी ग्राम पूरे धूप खटवारा ने बताया कि वे कई सालों से एटीएम बूथ पर सीधे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड हाथ में लेकर पहले से छिपाए स्कैनर से कार्ड का स्कैन कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का दूसरा सदस्य उसका पिनकोड देख लेता है। बाद में लैपटाप से कनेक्ट कर किसी भी कार्ड का डाटा ट्रांसफर कर लिया जाता है। इसके बाद एटीएम बूथ से रुपये निकाल लेते थे। बरामद उपकरणों को ऑनलाइन खरीदा गया है। उनके पास से घटनाओं में प्रयुक्त कार, लैपटाप, कार्ड राइटर, ब्लूटूथ डोंगल, चार मोबाइल,, पांच एटीएम कार्ड व चौदह हजार रुपये बरामद हुए है।

पुलिस ने दोनों को लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि 25 हजार के इनामी बदमाश रोहित कुमार त्रिपाठी पुत्र कृष्ण कुमार त्रिपाठी निवासी भावनपुर जेठवारा के खरियन का पुरवा सगरासुंदरपुर में मौजूद है। उसे टीम ने घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि तीन-चार साल से वह लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। तीन साल पहले उसने अपने साथी इमरान के साथ जेठवारा पुलिस पर फायर कर दिया था। फायरिंग मामले में वह जेल भी गया था। गैंगेस्टर के मुकदमे के बाद दोनों घर से फरार थे। रोहित पर जेठवारा व लालगंज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed