{"_id":"647a3434da00fd5f7c0c362b","slug":"two-arrested-with-stolen-scooty-and-15-mobiles-pratapgarh-news-c-3-1-vns1001-145850-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चोरी की स्कूटी और 15 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चोरी की स्कूटी और 15 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
परियावां। बिना नंबर की स्कूटी से गांव के बाजारों में घूमकर मोबाइल चोरी करने वाले बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी भी चोरी की है। पुलिस ने नाबालिग को सुधार गृह तथा दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया।
नवाबगंज पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से घूम रहे बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को शुक्रवार की सुबह थानाक्षेत्र के शेख मोहम्मदपुर गांव के पास से पकड़ा। आरोपियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो प्रयागराज के शांतिपुुरम मोहल्ले के रहने वाले आरोपी तेजस्वी तिवारी ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर प्रयागराज से स्कूटी की चोरी की थी। इसी स्कूटी से गांव के बाजारों में घूमकर दोनों मोबाइल चोरी करने का काम करते थे। आरोपियों के पास से चोरी के 15 मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव के बाजारों में दुकानों पर चोरी का मोबाइल भी बेचने का प्रयास कर रहे थे। घटना का खुलासा नवाबगंज पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर किया। इंस्पेक्टर परियावां सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जबकि तेजस्वी को जेल भेज दिया गया।