{"_id":"612531858ebc3e14f15e3a1f","slug":"two-arrested-with-illegal-train-tickets-worth-64-thousand-rupees-pratapgarh-news-ald3141048146","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 हजार रुपये के अवैध रेल टिकट संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 हजार रुपये के अवैध रेल टिकट संग दो गिरफ्तार
Wed, 25 Aug 2021 05:01 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:01 PM IST
सार
आरपीएफ मुख्यालय की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ सोमवार की शाम मानधाता इलाके के देल्हूपुर में संचालित अर्नव साइबर कैफे पर छापा मारा। इस दौरान वहां दूसरे की आईडी पर बने 36 हजार रुपये के 38 रेल टिकट बरामद हुए।
विज्ञापन
Two arrested with illegal train tickets worth 64 thousand rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो अलग-अलग साइबर कैफे पर दबिश देकर आरपीएफ ने दो लोगों को 64 हजार रुपये के अवैध रेल टिकट के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 56 रेल टिकट बरामद हुए। दोनों का चालान कर दिया।
आरपीएफ मुख्यालय की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ सोमवार की शाम मानधाता इलाके के देल्हूपुर में संचालित अर्नव साइबर कैफे पर छापा मारा। इस दौरान वहां दूसरे की आईडी पर बने 36 हजार रुपये के 38 रेल टिकट बरामद हुए। आरपीएफ ने साइबर कैफे संचालक मानधाता के चंघईपुर निवासी अजीत कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने मौके से लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद किया।
बाद में आरपीएफ ने मानधाता इलाके के ही विश्वनाथगंज मोड़ पर संचालित मौर्या साइबर कैफे पर छापा मारा। यहां से भी अवैध रूप से बने 28 हजार रुपये मूल्य के 18 टिकट बरामद हुए। आरपीएफ ने साइबर कैफे संचालक बृजेश कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
गायब युवक प्रयागराज में मिला
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड से गायब विनोद वर्मा को लेकर परेशान परिजनों को राहत मिल गई है। दो दिन से गायब विनोद प्रयागराज में मिला। यह खबर मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। सोमवार की देर रात उसे लेकर परिजन घर लौटे। पुलिस ने भी उससे पूछताछ की। वहीं, दूसरी ओर रक्षाबंधन के दिन चंदुआडीह से राखी खरीदने मदाफरपुर बाजार आई किशोरी गायब हो गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।