फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tulsi Academy won due to half centuries of Aviral and Sumit

Pratapgarh News: अविरल और सुमित के अर्धशतक की बदौलत जीता तुलसी अकादमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Academy won due to half centuries of Aviral and Sumit
स्टेडियम में हो रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को स्टेडियम बॉयज और तुलसी क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। जीत के नायक अविरल और सुमित के अर्धशतक की बदौलत तुलसी क्रिकेट अकादमी ने स्टेडियम बॉयज को 55 रनों से मात दी। टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए तुलसी क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 240 रन बनाए। अविरल ने 95, सुमित पटेल ने 75 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम बॉयज के ऋतिक ने दो व सौरव यादव ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम बॉयज की टीम 27.2 ओवर में 185 रन बनाकर ढेर हो गई। स्टेडियम बॉयज के आशुतोष सिंह व अनुज श्रीवास्तव 35-35 रन, वैदेही वल्लभ ने 30 रनों का योगदान दिया। तुलसी क्रिकेट अकादमी की तरफ से कुलदीप ने चार और अजीत ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में आत्रेय एकेडमी व राइजिंग स्टेडियम ट्रेनिज के बीच मुकाबला होगा। शुभारंभ जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मो़ सफीक ने किया। निर्णायक अरबाज अली और शिवम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed