{"_id":"5cba133dbdec222dcc578cb3","slug":"tryinf-to-fill-colours-in-girls-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेेटियों की जिंदगी में भरिए खुशियों के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेेटियों की जिंदगी में भरिए खुशियों के रंग
विज्ञापन
सपनों की उड़ान
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी का रिश्ता सबसे अनमोल होता है। कभी सहेली, कभी शिक्षिका तो कभी दोस्त बनकर बेटी की सभी समस्याओं का निराकरण करने वाली मां ही बेटी को पीरियड के दौरान सुरक्षा, सावधानी के बारे में सही जानकारी दे सकती है। लेकिन आज भी बहुत सी बेटियां सही जानकारी न मिलने के कारण कपड़े का इस्तेमाल करने के कारण संक्रमण का शिकार हो रही हैं।
बेटियों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्हिस्पर च्वाइस और अमर उजाला की ओर से संयुक्त रूप से दहिलामऊ स्थित साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में रविवार को दो बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सपनों की उड़ान नाम से कॉलेज के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में बेटियों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
कार्यक्रम में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.रीता दुबे, सीओ सदर बबिता सिंह, समाजसेविका साधना खंडेलवाल और जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद अपने अनुभव साझा कर बेटियों के सपनों को नई उड़ान देंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगी।