{"_id":"5efce2dc8ebc3e42e827a9ab","slug":"truck-crushed-cyclist-lost-his-life-pratapgarh-news-ald279897221","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, चली गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से मिलने जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी निवासी मेड़ईलाल सरोज (65) बुधवार की सुबह अपनी बहन के घर संडवाचंद्रिका जाने के लिए साइकिल लेकर निकला। वह डेरवा दाउदनगर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक का पिछला पहिया उसे रौंदते हुए गुजर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दूर तक शव के लोथड़े फैले हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई। मृतक के भतीजे अशोक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
22 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव
रिश्तेदार को बचाने के फेर में सई नदी में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद बेलखरनाथ धाम सई नदी घाट पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिजन बिलखते रहे।
जेठवारा थाना के उमरी बुजुर्ग निवासी मोहम्मद हुसैन (38) पुत्र शरीफ सोमवार को अपने रिश्तेदार कंधई थाना क्षेत्र के रतनमई निवासी जिब्राइल के घर आया था। मंगलवार की सुबह वह सई नदी की ओर परिचितों के साथ गया था। नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए हुसैन ने नदी में छलांग लगा दी। युवक को बचाने के बाद हुसैन गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वह डूब गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से खोजबीन करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह बेलखरनाथधाम घाट की ओर ग्रामीण नदी में नहाने गए थे।
वहां शव देख लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उसकी पहचान हुसैन के रूप में की। 22 घंटे बाद हुसैन की लाश देख परिजन रोते बिलखते रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
रंजिश में युवक को किया अगवा, पुलिस की घेराबंदी के बाद छोड़कर भागे
शहर के बलीपुर से दिनदहाड़े युवक को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। उसके साथ मारपीट कर कुछ जानकारी ली। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी की तो युवक को छोड़ दिया। पुलिस युवक को अगवा करने वाले लोगों की खोजबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी जावेद का अंतू थाना क्षेत्र के ककरहा निवासी नौशाद से रंजिश चली आ रही है। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। बुधवार दोपहर शहर के बलीपुर से दिनदहाड़े नौशाद के रिश्तेदार इंतजार को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कार का नंबर ट्रेेस किया तो वह अचलपुर के जावेद की निकली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार की खोजबीन शुरू कर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय व प्रभारी कोतवाल कार सवार लोगों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने लगे। इस बात की जानकारी होते ही कार सवार लोगों ने इंतजार को छोड़ दिया। वह किसी तरह कोतवाली पहुंचा और आपबीती पुलिस को सुनाई। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि जावेद पक्ष के लोगों ने इंतजार को अगवा किया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।