फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trend given to private doctors to prevent corona infection

कोरोना इंफेक्शन को रोकने के लिए निजी डाक्टरों को किया गया ट्रेंड

Thu, 30 Apr 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trend given to private doctors to prevent corona infection
corona
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए निजी अस्पतालों को डाक्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। डीएम डा.रुपेश कुमार ने निजी चिकित्सकों से कहा है कि अगर उन्हें कोरोना मरीज मिलता है, तो वह इसकी तुरंत सूचना सीएमओ को देंगे।
विज्ञापन

वह स्वयं मरीज को कोरोना संक्रमित होने की घोषणा नहीं करेंगे। डीएम ने निजी चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए कहा कि स्वयं को सुरक्षित करने के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम 40 और अधिक से अधिक 60 सेकेंड हाथ साबुन से हाथ धुलने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए निजी अस्पतालों के डाक्टरों का सहयोग लेने के लिए डीएम कैंप कार्यालय में उन्हें ट्रेनिंग दी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंडलीय कंसलनेंट डा. हामिद ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण और बचाव का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाय। उनसे पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा या बाहर जाने की जानकारी ली जाय। अगर संदिग्ध लगता है कि उसके पर्चे में लाल निशान लगाएं।
इससे उनकी जांच कराने के बाद भी उसे घर जाने को कहा जाएगा। निजी डाक्टरों को स्वयं से कोरोना मरीज नहीं घोषित करने कहा है, जब तक सैंपल की जांच में पॉजिटिव नहीं आता है, तब तक किसी को कोरोना संक्रमित नहीं कहा जा सकता है। डाक्टरों को संक्रमण से बचने के लिए साबुन से 40-60 सेकेंड तक हाथ धोने को कहा।

पीपीई किट के उपयोग के सम्बंध में कहा कि कैप, गॉगल, मास्क, ऐप्रेन, ग्लब्स, शू, कवर का प्रयोग करके ही चिकित्सीय कार्य करना है। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी का सहयोग मांगा है। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, सूचना अधिकारी विजय कुमार शुक्ल, सीएमओ, एसडीएम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed