फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Train from electric engine rush from August 15

15 अगस्त से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन

Mon, 08 Jul 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Train from electric engine rush from August 15
Train from electric engine rush from August 15
15 अगस्त से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन
विज्ञापन

बेल्हावासियों का सफर होगा आसान, कम समय में तय कर सकेंगे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है। 15 अगस्त से वाराणसी रूट पर सफर करने वाले लोगों के लिए सफर सुहावना हो जाएगा। डीजल इंजन के बजाए इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें दौड़ेगी। इससे ट्रेनों की स्पीड जहां बढ़ जाएगी वहीं कम समय में यात्री सफर पूरा कर सकेंगे।
बीते तीन साल से बछरावा से जंघई के बीच इलेक्ट्रिक लाइन बनाने का कार्य चल रहा था। यह कार्य पूरा हो गया है। प्रतापगढ़ से बनारस जाने वाली वीपीएल पैसेंजर ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाया जा रहा है। वहीं प्रतापगढ़ से बछरावा के बीच इलेक्ट्रिक लाइन तैयार हो गई है। जिम्मेदार रेल अफसरों ने जांच भी पूरी करा ली है। जांच में सबकुछ दुरुस्त मिला। डीजल के बजाए इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन को दौड़ाने के लिए सीआरएस ने अपनी अनुमति डेढ़ माह पहले ही दे दिया था। मगर अभी तक प्रतापगढ़ से बछरावा और रायबरेली के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। विभाग के जिम्मेदार बताते हैं कि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो एक अगस्त य फिर 15 अगस्त से प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली ट्रेनें डीजल के बजाए इलेक्ट्रिक इंजन से पटरी पर फर्राटा भरेंगी। इससे जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट-----------
खत्म हो जाएगी ट्रेन की लेट लतीफी
ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रेल कंट्रोल को पैसेंजर ट्रेनों को किसी दिन निरस्त करना पड़ जाता है। वहीं दो चार के बजाए दस से बारह घंटे एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें किसी-किसी दिन देरी से प्रतापगढ़ पहुंचती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन यदि शुरू हो जाता है तो ट्रेनों की स्पीड़ जहां बढ़ जाएगी वहीं लेटलतीफी का झंझट खत्म हो जाएगा। लोको लॉबी इंचार्ज एमबी सिंह ने कहा कि जिस दिन रेलवे कंट्रोल अनुमति दे देगा उसी दिन से हमारे चालक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू कर देंगे। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो 15 अगस्त से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। मगर लिखित में अभी तक किसी भी प्रकार का आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed