{"_id":"689a3751cab8885ab60e90f8","slug":"traders-are-angry-due-to-police-beating-market-will-remain-closed-today-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145468-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस की पिटाई से व्यापारियों में आक्रोश, आज बंद रहेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस की पिटाई से व्यापारियों में आक्रोश, आज बंद रहेगा बाजार
विज्ञापन
जेठवारा के कटरा गुलाब सिंह बाजार पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही द्वारा चाट विक्रेता सगे भाइयों की पिटाई से व्यापारी आक्रोशित हैं। मंगलवार को बाजार बंद कर मार्च निकालने की रणनीति बनाई। इस सिलसिले में व्यापारियों ने सोमवार को बाजार में बैठक की।
कटरागुलाब सिंह चुंगी चौराहे पर आदित्य व आलोक गुप्ता चाट का ठेला लगाते हैं। रक्षाबंधन के दिन उसकी दुकान से चाट खरीदकर दो युवक कुछ दूर शराब पीने लगे। तभी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही मोहनलाल पहुंच गए और युवकों को वहां से हटाने लगे। युवक सिपाही से अभद्रता करते हुए भाग गए। गुस्साए सिपाही ने दुकानदार भाइयों को पीट दिया। पिटाई का वीडियो बनाने पर सिपाही अपने साथियों को बुला लिया।
रात में ही पुलिस दोनों भाइयों को पकड़कर थाने ले गई। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस ने दोनों को नहीं छोड़ा। रविवार को उनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया। पुलिस की कार्रवाई से खफा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव व व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ.अमर बहादुर सिंह की अगुवाई में सोमवार को बाजार में व्यापारियों ने बैठक कर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
चाट विक्रेता भाइयों की पिटाई को गलत ठहराया। जिसके विरोध में मंगलवार को बाजार बंद रखने का एलान किया गया है। व्यापारी दोपहर दो बजे मार्च भी निकालेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान धर्मचंद्र कौशल, सुनील केसरवानी, जग नारायण वैश्य, लालजी सिंह, इंद्रेश प्रताप सिंह, दीपक जायसवाल, अरुणेश अग्रहरि, अनिल सोनी, घनश्याम अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, लालचंद्र केसरवानी, उत्तमचंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।