Pratapgarh : मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मकान गिरे, दो लोगों की मौत
रविवार को दिन में तल्ख धूप थी। शाम को भी मौसम साफ रहा। मगर रात में पुरवा हवाओं संग बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। रात करीब एक बजे के बाद गरज- चमक के बीच बारिश शुरू हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद में रविवार की रात हुई मूसलाधार बरसात ने जमकर कहर बरपाया। अतिवृष्टि के चलते कच्चा मकान गिरने से दबकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों मकान धराशाई हो गए। गरज चमक के साथ होने वाली बरसात ने लोगों की नींद उड़ा दी। शहर से लेकर गांवों में स्कूल, कालेज व सरकारी कार्यालयों में पानी भरा रहा।जिले में 103 मिमी बारिश दर्ज की गई।
रविवार को दिन में तल्ख धूप थी। शाम को भी मौसम साफ रहा। मगर रात में पुरवा हवाओं संग बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। रात करीब एक बजे के बाद गरज- चमक के बीच बारिश शुरू हो गई। रातभर बादलों ने मूसलाधार बरसात कर लोगों के आफत खड़ी कर दी। शहर से लेकर गांव जलभराव की समस्या आ गई थी। दुकान, मकान, सरकारी संस्थानों में पानी भरा था।
उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज नाहरगया में निवासी दिलीप सिंह उर्फ गुड्डू (30) व उसका भतीजा अभिषेक सिंह (22) टिनशेड के नीचे सो रहा था। सोमवार भोर में बरसात के दौरान अचानक कच्ची दीवार टिनशेड पर गिर पड़ी। चाचा भतीजे को मलबे से निकालकर सांगीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दिलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया।
दूसरी ओर कुंडा कोतवाली के लरू विकरामपुर गांव निवासी राजू गौतम की दीवार पर सीलन चढ़ी थी। सोमवार को सुबह पड़ोसी प्रेमलाल गौतम (56) उधर से गुजर रहा था। अचानक उसके ऊपर राजू की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से निकालने के बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बरसात से एसपी आफिस, बिजली कार्यालय, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, जिला अस्पताल, कृषि भवन व प्राइमरी स्कूलों में पानी भरा था। जोगापुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में जलभराव होने से बच्चे लौट गए। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति जस की तस बनी थी। मौसम विभाग के अनुसार कुल 103 मिमी. बारिश हुई। अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो दर्जन गांवों में जलजमाव, घरों से निकलना हुआ दूभर
मूसलाधार बारिश से रानीगंज तहसील क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव जलमग्न हो गए। नरी, पचरास, रहेटुआ, सुल्तानपुर, थाहीपुर, आमापुर बोर्रा, चांदपुर, निर्भय पट्टी, अतरी, सुजहा, जाजापुर, दमदम, रायपुर, अमहटा, शेखूपुर, शाहपुर, लपकन सहित दो दर्जन गांवों मं जलभराव से लोगों को आवागमन दिक्कत झेलनी पड़ी।
अतिवृष्टि में मृत व घायलों को मिलेगी आर्थिक मदद
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि सोमवार को अक्तूबर अतिवृष्टि से मृत व घायलों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। अतिवृष्टि से कुंडा के विक्रमपुर मजरा लरू के प्रेमलाल व लालगंज के रेहुआ लालगंज निवासी दिलीप कुमार सिंह की मौत हो गई है। जबकि अभिषेक सिंह घायल हुआ है। जिन लोगों का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्हें भी अनुदान मिलेगा।