फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tired of beating, wife killed her husband in Pratapgarh

प्रतापगढ़ : पिटाई से तंग आकर पत्नी ने करा दी पति की हत्या

Sat, 12 Mar 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 09:11 PM IST
सार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर निवासी राकेश पटेल (36) का शव बीते बुधवार की सुबह गांव के किनारे गेहूं के खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन
Tired of beating, wife killed her husband in Pratapgarh
pratapgarh News : गिरफ्तार आरोपी महिलाष - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर निवासी राकेश पटेल (36) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज का खुलासा किया है। पिटाई से त्रस्त होकर पत्नी ने ही उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन




संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर निवासी राकेश पटेल (36) का शव बीते बुधवार की सुबह गांव के किनारे गेहूं के खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन




जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी के मोबाइल की लोकेशन के साथ काल डिटेल खंगाली। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। पहले तो वह घटना से अनजान बनी रही, लेकिन पुलिस के कड़ाई पूछताछ करने पर उसने घटना खुलासा कर दिया। सुनीता ने बताया कि राकेश आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। बच्चों की दवा और पढ़ाई के लिए खर्च भी नहीं देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़फूंक कराने के दौरान हुई थी साजिद से मुलाकात

बच्चों को झाड़-फूंक कराने ले जाने के दौरान उसकी मुलाकात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टोडऱपुर रामपुर बावली निवासी साजिद से हुई। उसने उसे पति की हरकतों के बारे में बताया। बाद में उसने पति को रास्ते से हटाने की बात कही। साजिद ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी शिव कुमार सरोज निवासी चोप सिंह का पुरवा थाना लालगंज को भी साथ ले लिया। बीते आठ मार्च की शाम दोनों अपनी बाइक से राकेश के गांव के पास पहुंचे और फोन पर उसे अपने पास बुलाया।



राकेश के पहुंचने पर बातचीत के दौरान ही खेत में लगी बल्ली उखाड़कर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हत्यारोपी हिसामपुर के पास चुभकी मोड़ पर खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed