फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tiles not installed in Panchayat Bhawan, payment of 1.80 lakh done

टाइल्स के लिए निकाला 1.80 लाख, नहीं लगी टाइल्स

Sun, 11 Sep 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tiles not installed in Panchayat Bhawan, payment of 1.80 lakh done
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के दूलापुर गांव में अधूरा पड़ा पंचायत भवन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पंचायत भवन के निर्माण में रुपये की बंदरबांट की जा रही है। बेलखरनाथधाम के दूलापुर गांव में आधा-अधूरा पंचायत भवन खड़ा है, जबकि रुपये पूरे निकाल लिए गए हैं। वीडीओ ने 1.80 लाख रुपये टाइल्स लगवाने के नाम पर निकाले, लेकिन पंचायत भवन में एक भी टाइल्स नहीं लगी है।
विज्ञापन

बाबा बेलखरनाथधाम क्षेत्र के दूलापुर गांव में पंचायत भवन का अभी प्लास्टर भी नहीं हुआ है। एडीओ पंचायत रमन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान खुलासा हुआ कि बिना काम कराए ही 1.90 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया है। अभी तक छत भी नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में पूर्व में तैनात रहे वीडीओ अरविंद सिंह का इन दिनों तबादला हो गया है। एडीओ पंचायत के सामने मामला परत दर परत खुल रहा है। नये प्रधानों के लिए पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय जी का जंजाल बना है। एडीओ पंचायत रमन श्रीवास्तव ने बताया गोलापुर, सरखेलपुर, परानपुर, उड़ैयाडीह, पूरे बेदुआ, दूलापुर, जगदीशगढ़, सोना गांव में जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन का काम अपूर्ण मिला है। भुगतान कर दिया गया है। पूर्व सचिव से बात करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पंचायत भवन में हुई गडबड़ी की जानकारी डीपीआरओ को दी गई है। जल्द ही विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed