फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three police teams searched 77 CCTVs from Lucknow to Vishwanathganj.

Pratapgarh News: लखनऊ से विश्वनाथगंज तक पुलिस की तीन टीमों ने खंगाले 77 सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three police teams searched 77 CCTVs from Lucknow to Vishwanathganj.
अयोध्या के कैब चालक जफर की हत्या कर कार और मोबाइल लूटने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली हैं। लखनऊ से विश्वनाथगंज के बीच पुलिस टीम 77 सीसीटीवी खंगाल चुकी है। एएसपी पूर्वी ने रविवार की शाम कोहड़ौर बाजार में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर छानबीन करते रहे।
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के भौली निवासी मोहम्मद जफर लखनऊ में कैब चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। 31 अक्तूबर की रात 11 बजे तीन बदमाशों ने प्रतापगढ़ के लिए कार ऑफलाइन बुक की। शुक्रवार को उसका शव देहात कोतवाली के सरायसागर में झाड़ियों के बीच मिला। सक्रिय हुई पुलिस ने शिनाख्त के बाद बदमाशों की तलाश व लूटी गई कार और मोबाइल बरामद करने के लिए लखनऊ पहुंची। स्वाट व भुपियामऊ चौकी प्रभारी वरुण सिंह लखनऊ से लेकर विश्वनाथगंज तक 77 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चारबाग से चलने के बाद 20 किमी दूर पेट्रोल पंप पर रुकी कार में सीएनजी भराया। रात करीब एक बजे जफर का मोबाइल बंद हो गया। सुल्तानपुर के आसपास उसकी हत्या कर बदमाशों ने कार कब्जे में ले ली। पुलिस की तीन टीमों की तमाम कोशिशों के बाद भी घटना में शामिल बदमाशों व लूटी गई कार को सुराग नहीं लगा। घटनास्थल से कार फिर कोहड़ौर की ओर लौटी लेकिन वहां से आगे नजर नहीं आ रही। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि पड़ोसी जनपद के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। तकनीकी साक्ष्यों के जरिए बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि अभी मृतक चालक के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी। उसकी गला कसकर हत्या की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed