फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three hundred meters away from encroachment in three hours

तीन घंटे में तीन सौ मीटर हटा अतिक्रमण

Tue, 02 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three hundred meters away from encroachment in three hours
सदर तहसील के सामने पालिका के अतिक्रमणरोधी दस्ता देख गुमटी हटाते दुकानदार। - फोटो : PRATAPGARH
तीन घंटे में तीन सौ मीटर हटा अतिक्रमण
विज्ञापन

पंजाबी मार्केट व फल मंडी में घुसने का साहस नहीं दिखा सका पालिका प्रशासन
अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से हुई तकरार, तोड़े गए नालों के लिंटर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एक माह बाद फिर नगर पालिका प्रशासन को शहर में अतिक्रमण हटाने की याद आई। तहसील सदर गेट से लेकर मार्केट के कुछ हिस्से में तीन घंटे के भीतर तीन सौ मीटर ही अतिक्रमण हटाया जा सका। इस दौरान नालों पर लिंटर डालने वाले व दुकान पटरी व सड़क तक सजाने वाले दुकानदारों से पालिका के कर्मचारियों की तकरार भी हुई। हालांकि पुलिस के रहते दुकानदार बैकफुट पर नजर आए। पंजाबी मार्केट, फलमंडी और सब्जी मंडी में घुसने का साहस नगर पालिका प्रशासन नहीं दिखा सका।
जीजीआईसी के इर्द गिर्द एक माह पहले अतिक्रमण हटाने के लिए पसीना बहाने वाली नगर पालिका ने शहर को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने का दावा किया था लेकिन यह दावा खोखला निकला। एक माह बाद नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पंजाबी मार्केट पहुंचे। श्रीराम तिराहे से अतिक्रमण हटाने के लिए रणनीति बनी थी लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते पालिका का इरादा बदल गया। तहसील गेट से अतिक्रमण हटाना प्रारंभ हुआ। जो जीजीआईसी होते हुए मार्केट की ओर आगे बढ़ा। वहां से नालों पर हुए अतिक्रमण हटाते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पहुंचे। यहां दुकानदारों ने पूरे पार्क पर कब्जा कर रखा था। टीम को आता देख अतिक्रमण करने वाले अपना सामान समेट लेते रहे। नालों के ऊपर दुकानदारों ने पक्का चबूतरा बना लिया था। जिसे तोड़ दिया गया। लोहे की जाली लगाई गई थी। जिसे जेसीबी से उखाड़ा गया। इससे अफरातफरी का माहौल कायम रहा। चौक से फिर अतिक्रमण हटाते हुए नगर पालिका की टीम तहसील सदर की ओर लौट गई। पालिका प्रशासन पंजाबी मार्केट, फल मंडी, सब्जी मंडी की ओर जाने का साहस नहीं दिखा सके। इस मौके पर ईओ मुदित सिंह, आरआई लाल बहादुर व कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

इनसेट-----
अतिक्रमण करने वालों को दी गई है चेतावनी
नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा चुकी है। सभी से अपना अतिक्रमण हटा लेने के लिए कहा गया है। यदि वे दुबारा अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माना लगेगा। हालांकि टीम के आगे बढ़ते ही पीछे से दुकानदार फिर कब्जा करने लगते थे।

पंजाबी मार्केट में नाले पर हुए अतिक्रमण को तोडता पालिका का जेसीबी।

पंजाबी मार्केट में नाले पर हुए अतिक्रमण को तोडता पालिका का जेसीबी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed