प्रतापगढ़: स्कूल से घर के लिए निकलीं सगी बहनों समेत तीन छात्राएं गायब, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
शनिवार को दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों घर के लिए निकलीं। शाम चार बजे तक तीनों घर नहीं पहुंचीं। इससे परिवारीजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीगंज इलाके में शनिवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जा रहीं सगी बहनों समेत हाईस्कूल की तीन छात्राएं लापता हो गईं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने प्रयागराज के एक युवक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रयागराज के ढोकरी सैदाबाद से एक स्कार्पियो सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रानीगंज के रामापुर महोथरी गांव की रहने वाली सगी बहनें और जयरामपुर गांव की 17 वर्षीय किशोरी जयरामपुर गांव स्थित रामकृपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा हैं।
शनिवार को दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों घर के लिए निकलीं। शाम चार बजे तक तीनों घर नहीं पहुंचीं। इससे परिवारीजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर छात्राओं का अपहरण करने का आरोप लगाया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि एक युवक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने प्रयागराज के सैदाबाद ढोकरी गांव से एक स्कार्पियो समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जयरामपुर गांव में रिश्तेदार के घर ठहरे युवक पर शक
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज के सैदाबाद के रहने वाले उत्तम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार, आरोपी करीब बीस दिन पहले जयरामपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। शनिवार से वह भी गायब है। आरोपी को रिश्तेदार के घर छोड़ने स्कार्पियो से कुछ लोग बीस दिन पहले आए थे।
मेरे कॉलेज में शनिवार को ढाई बजे छुट्टी होने के बाद सभी छात्राएं घर गई थीं। रास्ते से कहां गईं, मुझे जानकारी नहीं है। - अशोक कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, रामकृपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज