फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three died in up strorm

आंधी ने ली तीन की जान, आग लगने से 50 घर जलकर राख

Tue, 15 May 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 15 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
three died in up strorm
fire
जिले में रविवार की रात आए आंधी-तूफान ने तीन लोगों की जान ले ली। आंधी के दौरान भड़की चिंगारी से अंतू के लंगड़ा का पुरवा में 50 घर जलकर राख हो गए। हाईवे से लेकर लिंक मार्गों पर पेड़ व बिजली के पोल गिरने से आवागमन दस घंटे तक ठप रहा। शहर में 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जबकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली गुल है। पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग 90 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।  
विज्ञापन


रविवार रात करीब पौने नौ बजे अचानक मौसम बदल गया। हल्की बूंदांबादी के बीच तेज हवाएं चलने लगीं। तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने लगी। कुछ ही देर में बरसात भी होने लगी। इस दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेनऊ का पुरवा में पंपिगसेट पर सो रहे बिरजू सरोज (68) के ऊपर पेड़ गिर गया। दबने से उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों को सोमवार की सुबह जानकारी हो सकी। परिवारीजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर देवसरा थाना क्षेत्र के सैलखां निवासी बनवारीलाल (45) सोमवार की रात अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इस दौरान मकान पर नीम का पेड़ गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबकर बनवारीलाल की मौत हो गई। तीसरी घटना कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट गांव में हुई। आंधी के दौरान स्नानाघर का टीनशेड ठीक कर रहा रोशन अली (15) पुत्र आशिक अली छत से गिरकर घायल हो गया। जब तक परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। आंधी के चलते अंतू थाना क्षेत्र के पदुमपुर लंगड़ा का पुरवा में भड़की चिंगारी ने 50 कच्चे व पक्के मकानों को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह सैकड़ों पेड़ व पोल गिरने के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। शहर में 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब एक घंटे के चक्रवात से जिले के अधिकांश गांवों की बिजली गुल हो गई। हाईवे के साथ ही लिंक मार्गों पर गिरे पेड़ों को काट-छांटकर किसी तरह सोमवार की सुबह आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed