फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three and a half crores lost in the destruction of the tornado

प्रतापगढ़ : बवंडर की ताबाही में लगी पौने तीन करोड़ की चपत, 900 से ज्यादा पेड़ हुए धराशायी

Sun, 21 Aug 2022 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 07:50 PM IST
सार

बवंडर ने बिजली विभाग को झटका दिया है। करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। करीब 900 पेड़ भी धराशाई हो गए। हालांकि, अभी वन विभाग की ओर से नुकसान का सही मूल्यांकन नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
Three and a half crores lost in the destruction of the tornado
Pratapgarh News : बवंडर से मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तहसील क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में बवंडर ने 12 लोगों के सिर से आशियाना छिन गया। वहीं 50 से अधिक मकान व दुकानें भी उजड़ गईं।  करीब पौने तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन



शनिवार को आए बवंडर ने सरायसेतराय, जयरामपुर, कसेरूआ, नहरहरपुर, खमपुर दुबेपट्टी, गुलरा, दयालपुर समेत अन्य गांवों में जमकर तबाही मचाया। बवंडर की जद में आने से नरहरपुर की रहने वाली रीता पटेल, खमपुर दुबेपट्टी के बृजनाथ दुबे, जयरामपुर के असफाक अहमद, सरायसेतराय के कमला प्रसाद समेत 12 लोगों के सिर से आशियाना छिन गया। जबकि 50 लोगों का मकान काफी हद तक प्रभावित हुआ है। लोगों की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन



बवंडर ने बिजली विभाग को झटका दिया है। करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। करीब 900 पेड़ भी धराशाई हो गए। हालांकि, अभी वन विभाग की ओर से नुकसान का सही मूल्यांकन नहीं किया जा सका। इसके बाद भी 18 लाख रुपये संभावित नुकसान की जानकारी अभी तक जुटाई गई है। बवंडर की जद में आने से करीब पौने तीन करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। रानीगंज के एसडीएम संगम लाल ने बताया नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed