{"_id":"66eb61101bd83e4958082604","slug":"threatening-to-kill-sp-leader-ashwani-proved-costly-case-registered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-124828-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जान से मारने की धमकी देना सपा नेता अश्वनी को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जान से मारने की धमकी देना सपा नेता अश्वनी को पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
युवक को जान से मारने की धमकी देना सपा नेता अश्वनी सोनी को महंगा पड़ गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से सपा नेता और गुर्गों में खलबली मच गई है।
शहर के नया माल गोदाम रोड निवासी अमित सिंह पांच सितंबर को पिज्जा लेने के लिए प्राइम रिपेडेंसी होटल गया था। देरी के कारण युवक ने आर्डर कैंसिल कर दिया था। इस बात से नाराज होटल मैनेजर ने चार साथियों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी। विरोध करने गालियां देते हुए भगा दिया। मारपीट में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आईं। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। इसकी भनक लगने पर 15 सितंबर को सपा नेता अश्वनी सोनी के दो गुर्गे उसके घर पहुंच गए। फोन पर अश्वनी सोनी ने स्वयं को सपा का बड़ा नेता बताते हुए पुलिस से शिकायत न करने को कहा। युवक के मना करने पर नाराज सपा नेता ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने नया माल गोदाम रोड निवासी अश्वनी सोनी, इमरान व चार अज्ञात होटल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।