फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thousands of farmers out of the respect fund from the carelessness of the lekhpals

लेखपालों की लापरवाही से सम्मान निधि से बाहर हुए हजारों किसान

Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers out of the respect fund from the carelessness of the lekhpals
kisan samman nidhi - फोटो : अमर उजाला
 लेखपालों की लापरवाही से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से हजारों किसान वंचित रह जा रहे हैं। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 4,47,785 किसान ऐसे हैं, जिनके  पास आठ बीघे से कम जमीन है। मगर अभी तक 3,20,412 किसानों की ही डाटा फीडिंग हुई है। हालांकि अभी तक 68,000 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है। ब्लाकों के माध्यम से तहसीलों तक आने वाले आवेदन पत्रों की अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि तहसीलों में आवेदन डंप हैं, लेखपाल चुनिंदा किसानों के आवेदन को फीड करने के लिए अग्रसारित कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में 4,47,785 किसान ऐसे हैं जिनके पास आठ बीघे से या इससे कम जमीन है। मगर अभी तक जिले के 3,20,412 किसानों को पात्र मानते हुए डाटा फीड किया गया है। हालांकि अफसरों का दावा है कि फीडिंग अभी हो रही है और यह कार्य सात मार्च तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिले के  68,000 किसानों के खाते में 24 फरवरी को दो-दो हजार रुपये आ चुके हैं। इधर विभाग का दावा है कि 25 फरवरी को 90,458 किसानों का डाटा और भेजा गया है। 

48 घंटे के अंदर ही वापस हुए रुपये 
जिले के कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते में दो-दो हजार रुपये आए, मगर 48 घंटे के अंदर ही वापस चले गए। हालांकि इस बाबत कोई अधिकारी सही बात नहीं बता पा रहा है, मगर ऐसा मानना है कि गलत व्यक्ति के खाते में जो रुपये आए थे, वह वापस हुए हैं। इसलिए ऐसी शिकायत करने वाले किसानों की संख्या बेहद कम है। 

केंद्र सरकार भेज रही है रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में आने वाले रुपये सीधे केंद्र सरकार भेज रही है। इसलिए किसे मिला और किसे नहीं मिला, इसमें बैंक और अफसरों को कोई जानकारी नहीं होती है। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों की फीडिंग अभी हो रही है। तहसीलों से सभी आवेदनों को मंगाया जा रहा है। दूसरे चरण की धनराशि किसानों के खाते में जल्द ही आने वाली है।  धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed